सुकेश चंद्रशेखर ने मेरी भावनाओं के साथ खेला और जिंदगी बर्बाद कर दी, जैक्लीन फर्नांडीज का दर्दभरा बयान

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jan 19, 2023, 11:58 AM IST

फिल्म अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडीज मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रही हैं। फर्नांडीज का नाम सुकेश चंद्रशेखर से भी जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैक्लीन ने पटियाला हाउस कोर्ट को बताया है कि सुकेश ने उसकी जिंदगी को तबाह कर दिया।

देश का सबसे शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। जांच में जब सुकेश चंद्रशेखर की ठगी की कहानी दुनिया के सामने आने लगी तो एक बड़ा नाम जुड़ा जैक्लीन फर्नांडीज का। जैक्लीन भी कानून का सामना कर रही हैं। फिलहाल वो जमानत पर हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक जैक्लीन पटियाला हाउस कोर्ट को बताया कि सुकेश ने उनकी भावनाओं से खेला और जिंदगी नर्क बना दी। अपने बयान में उन्होंने जिक्र किया कि सुकेश ने खुद को सन टीवी का मालिक बताया इतना ही नहीं तमिलनाडु की सीएम रहीं जे जयललिता को अपनी चाची बताया था।

jacqleen fernandees

जैक्लीन फर्नांडीज

चंद्रशेखर ने कहा था कि वो उनका बड़ा प्रशंसक है और सुझाव दिया कि दक्षिण भारत की फिल्मों को भी करना चाहिए। उसने यह भी बताया सन टीवी का ओनर होने के नाते उसके पास कई प्रोजेक्ट हैं। हम लोगों को मिलकर दक्षिण भारत की फिल्मों में खुद को आजमाना चाहिए। सुकेश ने उसे गुमहार किया, जिंदंगी और आजीविका दोनों बर्बाद की। उन्हें तो बहुत बाद में जानकारी मिली कि चंद्रशेखर को गृहमंत्रालय और कानून मंत्रालय के सीनियर अधिकारियों बनने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें सुकेश के असली नाम की जानकारी भी तब मिली जब उसके क्रिमिनल बैकग्राउंड की जानकारी हुई। पिंकी ईरानी को सुकेश के बारे में पूरी जानकारी थी। लेकिन उसने कभी नहीं बताया। ईरानी ने ही सुकेश से परिचय कराया था और 200 करोड़ की हेराफेरी में वो शामिल थी।

End of Feed