Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, यहां एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, बताते हैं कि सीवेज की सफाई के दौरान ये हादसा सामने आया है। बारामती में एक सीवेज की सफाई के दौरान एक ही परिवार के चार लोगों की दम घुटने से मौत हो गई है।
पुणे के बारामती में दम घुटने से चार लोगों की मौत का मामला
इस हादसे में पिता-पुत्र समेत चचेरे भाई और एक अन्य व्यक्ति की मौत हुई है, मरने वालों के नाम प्रकाश सोपान आटोले, प्रवीण भानुदास आटोले, भानुदास आनंदराव आटोले और बापूराव लहूजी गण्हावे हैं।
Four people died due to suffocation inside a drain in Baramati, PuneA man namely Praveen Atole went inside to cle… t.co/WBmC8bh1PH
— ANI (@ANI) Mar 15, 2023
प्रवीण अटोले नामक एक व्यक्ति मोटर पाइप साफ करने के लिए अंदर गया, लेकिन वह बेहोश हो गया और उसे बचाने के लिए उसके पिता भी अंदर गए, लेकिन वह भी बेहोश हो गए, पुलिस का कहना है कि उनके पीछे 2 लोग भी अंदर गए और उनकी मौत हो गई।
