क्या खत्म हो जाएगी TMC? ममता को झटका देने वाले 20वें सांसद बने सुदीप बंद्योपाध्याय, अमित शाह से की थी मुलाकात

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल सुदीप बंद्योपाध्याय शनिवार को बागी गुट में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।

TMC Split: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ममता बनर्जी को शनिवार को बड़ा झटका लगा। टीएमसी में जारी अंतर्कलह के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता और संस्थापक सदस्यों में शामिल सुदीप बंद्योपाध्याय बागी गुट में शामिल हो गए।

Sudip Bandyopadhyay

TMC के बागी गुट में शामिल हुए सुदीप बंद्योपाध्याय

बंद्योपाध्याय ने शाह से की मुलाकात

सुदीप बंद्योपाध्याय के पाला बदलने के बाद अब लोकसभा में टीएमसी के कुल 28 सांसदों में से 20 सांसद बागी गुट के समर्थन में बताए जा रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सुदीप बंद्योपाध्याय ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा नेता भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि उन्होंने पार्टी के भीतर अलग गुट के गठन के समर्थन में एक पत्र पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिससे उनका झुकाव स्पष्ट रूप से बागी खेमे की ओर माना जा रहा है।

End of Feed