मणिपुर में जातीय हिंसा के तीन साल पूरे, छात्र संगठनों ने केंद्र सरकार से की स्थायी राजनीतिक समाधान की मांग

Manipur Violence: मणिपुर के छात्र संगठनों ने राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के तीन साल पूरे होने पर केंद्र सरकार और संवैधानिक प्राधिकरणों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

Manipur Violence: मणिपुर के मूल निवासी पहाड़ी समुदायों का प्रतिनिधित्व करने वाले कई छात्र संगठनों ने राज्य में जातीय हिंसा शुरू होने के तीन साल पूरे होने पर रविवार को केंद्र सरकार और संवैधानिक प्राधिकरणों से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की।

Manipur

मणिपुर में जातीय हिंसा के तीन साल पूरे (फोटो साभार: @manipur_police)

'गांगटे स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन', 'ह्मार स्टूडेंट्स एसोसिएशन', 'जोउ सांगनौपांग पावलपी' और 'कुकी स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन' समेत विभिन्न संगठनों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री कार्यालय को ज्ञापन भेजकर मौजूदा संकट पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

End of Feed