पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाए जाने की घटनाएं भी सामने आने लगी हैं। दोनों ही राज्यों में पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है पंजाब में जहां अब तक 20 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है तो वही हरियाणा में भी पराली जलाने पर FIR दर्ज की जा रही हैं करनाल में 3 FIR दर्ज की गई हैं।
पंजाब और हरियाणा में धान की कटाई के साथ ही पराली जलाए जाने की घटनाएं सामने आई। (फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)
करनाल में धान कटाई के बाद पराली जलाने पर तीन किसानों पर कृषि विभाग द्वारा एफआईआर व जुर्माना, लगाया गया.मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में रेड एंट्री भी दर्ज कराई गई हैं।
तीनों किसानों पर लगाया गया जुर्माना
करनाल के कृषि उपनिदेशक वजीर सिंह ने बताया की जिला में अब तक पराली जलाने के मामले में तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है, साथ ही साथ तीनों किसानों से नियमानुसार 30,000 रुपये जुर्माना वसूला गया है और उनके मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल में रेड एंट्री कर दी गयी है। जिससे ये किसान अगले दो सीजन अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेच पायेंगे। तीनों किसान घरौंडा खंड से सम्बंधित हैं।
करनाल में 435 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम बनाई गई
उन्होंने कहा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए टीमों का गठन किया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो आगजनी की घटनाओं को को रोकने के साथ साथ नियमानुसार कार्यवाही भी अमल में लायेंगे। करनाल में 435 अधिकारियों कर्मचारियों की टीम बनाई गई हैं जो किसानों को पराली ना जलाने के लिए जागरूक भी करेंगी और उन्हें पराली जलाने की घटनाओं की निगरानी भी करेंगी।
वहीं पंजाब में अब तक पराली जलाने के 70 मामले सामने आए हैं। पंजाब में पराली जलाने पर 20 किसानों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पराली जलाने पर 1.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है । 16 किसानों की गिरदावरी में रेड इंट्री की गई है। अमृतसर में सबसे ज्यादा जहां 42 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं यहां 90 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
