सदी का सबसे मजबूत El Nino बढ़ाएगा भारत की टेंशन! कमजोर मानसून और रिकॉर्ड गर्मी का खतरा

ब्रिटेन के मौसम विज्ञान विभाग ने प्रशांत महासागर में विकसित हो रहे बेहद मजबूत El Nino को लेकर चेतावनी दी है। इसके चलते 2027 दुनिया का सबसे गर्म साल बन सकता है। इसका भारत पर क्या असर पड़ेगा, आइए जानते हैं।

भारत पर एक बार फिर मौसम की बड़ी चुनौती मंडरा सकती है। ब्रिटेन के मौसम विभाग (UK Met Office) की एक नई रिपोर्ट ने प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रहे El Nino को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार बनने वाला एल नीनो (El Nino) असाधारण रूप से काफी मजबूत हो सकता है। जिसका प्रभाव आधुनिक इतिहास का सबसे शक्तिशाली और अप्रत्याशित संकट साबित हो सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार के एल नीनो का असर दुनियाभर के तापमान और मौसम पर पड़ सकता है। भारत में इसका सीधा और गंभीर प्रभाव कमजोर पड़ रहे मानसून और तापमान पर देखने को मिल सकता है।

el nino effect

प्रशांत महासागर में बन रहा शक्तिशाली El Nino, भारत पर क्या पड़ेगा असर?

आखिर क्या कहती है यह रिपोर्ट?

UK मौसम विभाग ने 21 अगस्त को जारी अपनी रिपोर्ट में कहा कि एल नीनो के कारण 2027 अब तक का सबसे गर्म साल बन सकता है। इस दौरान वैश्विक तापमान औद्योगिक क्रांति से पहले के औसत से अस्थायी तौर पर 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा ऊपर जा सकता है। विभाग का कहना है कि यह निष्कर्ष उसने पुराने आंकड़ों और कंप्यूटर मॉडल्स के गहन विश्लेषण के बाद निकाला है, यानी यह ठोस डेटा पर आधारित चेतावनी है।

End of Feed