G20 Summit में स्ट्रीट फूड रहेगा खास व्यंजन, कैसी रहेगी व्यवस्था, विशेष सचिव ने विस्तार से दी जानकारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 31, 2023, 08:30 AM IST

G20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 समिट हो रहा है। विशेष सचिव और भारत के जी20 सचिवालय के संचालन और लॉजिस्टिक्स प्रमुख मुक्तेश परदेशी ने बताया कि मेहमानों का स्वागत किस तरह से किया जाएगा।

G20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में 9-10 सितंबर को जी20 सम्मेलन होने जा रहा है। विशेष सचिव और भारत के जी20 सचिवालय के संचालन और लॉजिस्टिक्स प्रमुख मुक्तेश परदेशी ने कहा कि भारत में भोजन में बहुत विविधताएं हैं, इसलिए ध्यान रखा गया है कि उन विविधताओं को दर्शाया जाए। बाजरे के प्रचार प्रसार को भी ध्यान में रखा गया है। स्ट्रीट फूड पर भी बल दिया गया है। ब्रेकफास्ट में दिल्ली या अन्य प्रदेशों के स्ट्रीट फूड से प्रेरित व्यंजनों को लिया जाएगा। हम चाहते हैं प्रतिनिधि और विदेशी मीडिया हमारी विविधताओं को महसूस कर उसका आनन्द ले सकें।

G20 Summit 2023, G20 guests welcome , Muktesh Pardeshi

G20 Summit 2023 में मेहमानों के लिए रहेगी खास व्यवस्था

उन्होंने कहा कि भारत मंडपम में रात्रि भोज की व्यवस्था है। भारत मंडपम में एक प्रदर्शनी की व्यवस्था की गई है जिसका नाम है 'भारत जनतंत्र की जननी'। हम चाहते हैं कि नेता और प्रतिनिधि इसकी सराहना कर सकें कि गणतंत्र और जनतंत्र का हमारे यहां एक लंबा इतिहास है। कहीं ना कहीं जब सभा और समिति की बात होती है तो नए शब्द की अवधारणा नहीं है। हमारे वेदों में सभा और समिति की कल्पना हुई है। लोकतंत्र कहीं बाहर से नहीं आया है, समय के साथ ये हमारी संस्कृति में विकसित होता रहा है।

End of Feed