वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा मामला आंध्र प्रदेश से सामने आ रहा है, जहां पर वंदे भारत एक्सप्रेस को पत्थरबाजों ने निशाना बनाया, आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंके गए, बताते हैं कि पथराव की घटना उस वक्त हुई जब ट्रायल रन पूरा होने के बाद ट्रेन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन से मरीपालेम में कोच मेंटेनेंस सेंटर जा रही थी।
वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है
गौर हो कि इस ट्रेन का उद्घाटन 19 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना है, इस घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
डीआरएम के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि विशाखापत्तनम के कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, फिलहाल आगे जांच चल रही है।
Andhra Pradesh | Stones pelted on Vande Bharat train in Visakhapatnam which will be flagged off by PM Modi on Jan 1… t.co/cDzKrRkFLI
— ANI (@ANI) Jan 11, 2023
बंगाल भाजपा अध्यक्ष और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
कोलकाता पुलिस ने यह दावा करने के लिए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और शहर के 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है कि पिछले हफ्ते पश्चिम बंगाल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की दूसरी घटना से राज्य की बदनामी हुई है। यह घटना बिहार में हुई थी जब हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन तीन जनवरी को प्रदेश से होकर गुजर रही थी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले कहा था कि इस राज्य में वह घटना होने की 'फर्जी खबर' फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा, 'भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और 10 पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह घटना वास्तव में बिहार में हुई थी। इससे पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है। इसलिए, उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।'
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
