ऊना से दिल्ली आने वाली वंदे भारत पर पथराव की जानकारी सामने आ रही है। उपद्रवियों के इस हमले में ऊना वंदे भारत के कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस हमले में किसी को चोट की खबर नहीं है।
ऊना वंदे भारत पर पथराव (फाइल फोटो)
ये भी पढ़ें- वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत पर पथराव, पनकी स्टेशन के पास हुआ हमला, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप
चार डिब्बे क्षतिग्रस्त
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित अंब-अंदौरा स्टेशन से नयी दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के चार डिब्बे उस समय क्षतिग्रस्त हो गए, जब उपद्रवियों ने ट्रेन पर पथराव किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
बसाल गांव के निकट हमला
उन्होंने बताया कि घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न लगभग सवा एक बजे बसाल गांव के निकट अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर पथराव किया और दो डिब्बों की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये।
उपद्रवियों को पकड़ने में जुटी पुलिस
रेलवे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है और दोषियों को पकड़ने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम उपद्रवियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में जुटी है।
