देश

वाराणसी से दिल्ली जा रही वंदे भारत पर पथराव, पनकी स्टेशन के पास हुआ हमला, यात्रियों के बीच मचा हड़कंप

कानपुर से खुलने के बाद वाराणसी वंदे भारत जैसे ही पनकी के पास पहुंची, शख्स ने ट्रेन पर पथराव कर दिया। जिससे एक कोच की खिड़की टूट गई।

Image

दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत पर पथराव

KEY HIGHLIGHTS
  • पथराव में वंदे भारत ट्रेन के कोच का एक शीशा टूट गया
  • पत्थरबाजी से कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया
  • मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी जीआरपी

वाराणसी दिल्ली वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। कानपुर के नजदीक वंदे भारत ट्रेन पर अज्ञात शख्स ने पत्थरों से हमला कर दिया, जिसके बाद यात्रियों पर दहशत फैल गई और ट्रेन का भी नुकसान हुआ है।

पनकी स्टेशन के पास पथराव

मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी से दिल्ली जा रही ट्रेन संख्या 22435 वंदेभारत एक्सप्रेस के एसी चेयरकार कोच में कानपुर के पनकी स्टेशन के पास पथराव हुआ। इस घटना में वंदे भारत ट्रेन के कोच का एक शीशा टूट गया। पत्थरबाजी से कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद वंदे भारत ट्रेन के ड्राइवर के द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

मुकदमा दर्ज

सूचना मिलने के बाद आरपीएफ पनकी में अज्ञात पत्थरबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जीआरपी, आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने पनकी से भाऊपुर तक पेट्रोलिंग के साथ गश्त की है।

एक कोच का शीशा टूटा

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वंदेभारत तय समय से कानपुर सेंट्रल से थोड़ी देर से रवाना हुई। ट्रेन 19.05 बजे जैसे ही पनकी स्टेशन के आउटर सिग्नल से प्रवेश कर रही थी, वैसे ही सी-7 कोच पर पत्थरबाजी शुरू हुई। एक पत्थर सी-7 कोच के शीशे में लगा तो शीशा टूट गया। इससे कोच के यात्रियों में हड़कंप मच गया। कई यात्री तो सीटों से नीचे झुक गए।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article