पूर्व ISRO वैज्ञानिक Nambi Narayanan ने पिछली सरकार को लेकर कह दी ये बड़ी बात-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2023, 10:37 PM IST

Nambi Narayanan News: ISRO के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो शेयर कर भाजपा ने कांग्रेस को घेरने की कोशिश की है।

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिग कर इतिहास रचने वाले चंद्रयान को क्या पता था की जिस धरती से उसे लांच किया गया उसी धरती पर उसकी मिशन की सफलता के बाद राजनीतिक गलियारों में इसके श्रेय को लेकर खींचतान शुरु हो जाएगी मानो इसकी उपलब्धि का श्रेय किसे मिले।इसरो के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए नंबी नारायण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पूर्व इसरो वैज्ञानिक ये कहते दिखाई दे रहे हैं कि सरकारों ने इसरो को तब फंड दिया जब इसने अपनी साख स्थापित कर ली।

ऐसे में इस पूरी बयानबाजी के बीच इसरो को पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि पहले की सरकारों को तो इसरो पर विश्वास ही नहीं था और बजट का आवंटन भी बेहद सीमित था।

End of Feed