UP News: अब एक्सप्रेस-वे की तरह चौड़े और सुंदर होंगे यूपी के हाईवे, सरपट दाड़ेंगे वाहन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jun 13, 2023, 05:42 PM IST

State Highways to get a facelift in Uttar Pradesh: सीएम योगी की मंशा के अनुरूप प्रदेश के कई राज्य मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के काम ने जोर पकड़ लिया है। 3 राज्यमार्गों में चालू कार्यों समेत विभिन्न परियोजनाओं को लेकर लोक निर्माण विभाग की ओर से धनराशि आवंटित की गई है।

State Highways to get a facelift in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने की दिशा में प्रयासरत योगी सरकार ने प्रदेश की सड़कों के विस्तारीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण को लेकर वृहद स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की इन्फ्रास्ट्रक्चरल ग्रोथ को बढ़ावा देने के साथ ही सड़क यात्रा को सुगम, सुरक्षित बनाने और यात्रा अवधि को कम करने के प्रयास के तहत प्रदेश में तीन राज्यमार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के काम ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, प्रदेश के कई क्षेत्रों में चिह्नित ब्लैक स्पॉट्स के निराकरण के साथ ही आगरा में 3 व बरेली में 6 सेतुओं के निर्माण से संबंधित कार्यों को पूर्ण करने के लिए धनराशि आवंटन को स्वीकृत किया गया है। राज्य सड़क निधि से प्रयागराज मंडल के 35 मार्गों पर कार्यों को सुचारू रखने के लिए धनराशि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

State Highways to get a facelift in Uttar Pradesh

State Highways to get a facelift in Uttar Pradesh

3 राज्यमार्गों के लिए 58 करोड़ स्वीकृत

प्रदेश में राज्यमार्गों के सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त करने में जुटी योगी सरकार ने 3 राज्यमार्गों में जारी कार्यों के लिए कुल 58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर उसके आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में कौशांबी पर्यटन स्थल को प्रयागराज एयरपोर्ट से जोड़ने वाले मार्ग को फोरलेन करने के लिए 50 करोड़, प्रयागराज से भारतगंज-प्रतापपुर मार्ग के चौड़ीकरण व आजमगढ़ में चिरैयाकोट बेल्थरारोड के चेनेज व दो लेन में 39.6 किमी तक चौड़ीकरण के लिए 4-4 करोड़ रुपए की धनराशि जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस क्रम में पहली किस्त में 46.0 करोड़ व दूसरी किस्त में 12.4 करोड़ रुपए की धनराशि अवमुक्त करने का लोक निर्माण विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

End of Feed