मौत का काफिला! चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में फिर मची भगदड़, 3 की मौत; पहले भी कई लोग गंवा चुके हैं जान

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 1, 2023, 10:00 PM IST

Stampede in Chandrababu Naidu Road Show: मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने गुंटूर में मची इस भगदड़ पर हैरानी जताई। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही परिवारों को सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया है। इसी तरह की घटना पहले भी हो चुकी है।

Stampede in Chandrababu Naidu Road Show: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में एक बार फिर से भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।

chandrababu naidu

चंद्रबाबू नायडू के रोड शो में मची भगदड़

चार दिनों के अंदर दूसरी घटना

घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में घटी है। चार दिनों के अंदर यह दूसरी बार है जब लोगों की जान चंद्रबाबू नायडू के कार्यक्रम में गई है। नायडू इस समय राज्य में 2024 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के लिए कई राजनीतिक बैठकें कर रहे हैं।

End of Feed