पश्चिम बंगाल के बर्धमान में कंबल बांटने के दौरान भगदड़, 3 की मौत, कार्यक्रम में मौजूद थे बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 14, 2022, 10:20 PM IST

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में एक धार्मिक कार्यक्रम में कंबल बांटने के दौरान भगदड़ (Stampede) मच गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। कार्यक्रम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी मौजूद थे।

पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में बुधवार को कंबल वितरण कार्यक्रम में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। एक धार्मिक ग्रुप द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) भी मौजूद थे। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी की उपस्थिति में कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान भगदड़ (Stampede) में तीन लोगों की मौत हो गई।

Suvendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी

पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम के लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई थी। प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि भगदड़ तब हुई जब लोग कंबल लेने की कोशिश में मंच की ओर दौड़ पड़े। भगदड़ में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed