कांग्रेस ने स्मृति ईरानी को याद दिलाई 'महंगाई डायन' वाली बात, कहा-'वह 'डायन' अब प्यारी हो गई'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 27, 2023, 06:48 PM IST

राहुल गांधी की सांसदी छिनने के बाद कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ खड़ी हो गई है और सत्याग्रह करने उतर आई है, इसी क्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की है।

राहुल गांधी की सांसदी जाने के मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है और कांग्रेस (Congress) इसे बीजेपी की साजिश और लोकतंत्र की हत्या बता रही है इसे लेकर संसद से लेकर सड़क तक कांग्रेस का सत्याग्रह सामने आया और भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) पर गैस सिलेंडर को लेकर हमला बोला और आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी जिसे लेकर बीजेपी (BJP) ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

smriti irani

युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने स्मृति ईरानी पर टिप्पणी की है

श्रीनिवास बीवी अध्यक्ष भारतीय युवा कांग्रेस ने कहा कि जब गैस सिलेंडर की कीमत 400 रुपए होती थी तो वह (स्मृति ईरानी) 'महंगाई डायन' की बात करती थीं और अब कीमत 1100 रुपये तक पहुंच गई है और वह 'डायन' अब प्यारी हो गई है मैंने पहले यही कहा था, इसमें गलत क्या है ?

End of Feed