दिल्ली में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट चिल्लाया May Day, May Day, इंजन फेल! फ्लाइट में सवार 150 यात्री

Delhi Plane Emergency Landing: दिल्ली में स्पाइसजेट के एक विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। ये विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ मिनटों बाद ही वापस लौट आया।

Spicejet Flight Emergency Landing: दिल्ली में स्पाइसजेट के एक विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की है। ये विमान दिल्ली से लेह जा रहा था, लेकिन उड़ान के कुछ मिनटों बाद ही वापस लौट आया। विमान में चिंगारी और आग दिखाई देने से यात्रियों में डर का माहौल बन गया। बताया गया कि विमान में 150 यात्री सवार थे। सूत्रों ने कन्फर्म किया कि पायलट ने इंजन फेलियर की सूचना दी थी। स्पाइसजेट की दिल्ली-लेह फ्लाइट में पायलट ने ATC को मेडे कॉल किया था। पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस डायवर्ट करने के बाद मेडे कॉल दी थी।

spicejet

दिल्ली में स्पाइसजेट के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग (प्रतीकात्मक फोटो)

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक विमान टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही दिल्ली लौट आया। खबर है कि हवा में चिंगारी और आग की लपटें देखी गईं। इस कारण फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है, जहां प्लेन में तकनीकी खराबी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, ऑफिशियल पूरी जानकारी का इंतजार है।

End of Feed