भाजपा की केंद्रीय टीम में बड़े फेरबदल की सुगबुगाहट तेज, वरिष्ठ नेताओं की अहम बैठक से बढ़ी राजनीतिक हलचल

भाजपा की केंद्रीय टीम में संभावित फेरबदल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हाल ही में वरिष्ठ नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा होने की खबरें सामने आई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी अपनी नई केंद्रीय टीम का ऐलान कर सकती है।

BJP Central Team Reshuffle: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केंद्रीय संगठनात्मक टीम में संभावित फेरबदल की अटकलों के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर पार्टी के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत संगठन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष और भाजपा-आरएसएस समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहे अरुण कुमार ने भी हिस्सा लिया। हालांकि पार्टी की ओर से बैठक को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीति से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

BJP Central Team Reshuffle

राजनाथ सिहं के आवास पर बैठक के लिए जुटे शाह समेत वरिष्ठ नेता (फोटो- ANI)

अनुभवी और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश

सूत्रों का कहना है कि बैठक का मुख्य फोकस भाजपा की नई केंद्रीय टीम के गठन और संगठन में संभावित बदलावों पर रहा। जनवरी में पार्टी अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले नितिन नबीन के नेतृत्व में भाजपा की नई केंद्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की टीम इसी महीने घोषित किए जाने की संभावना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नई टीम में अनुभवी और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की जाएगी। संगठन को आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कई नए चेहरों को जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही कुछ ऐसे नेताओं को, जो फिलहाल सरकार में पद संभाल रहे हैं, संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर सक्रिय भूमिका दी जा सकती है।

End of Feed