Phulpur: फूलपुर से नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की क्यों हो रही चर्चा? ऐसे समझें गणित

  • Authored by: आलोक कुमार राव
  • Updated Aug 4, 2023, 12:05 PM IST

Nitish Kumar News : नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अभी कोई आधिकारिक एवं औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों को जद-यू की तरफ से भी नहीं खारिज किया गया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावनाएं टटोलने के लिए जद-यू की तरफ से एक सर्वे भी कराया गया है।

Nitish Kumar News : लोकसभा चुनाव 2024 के महासमर की तैयारी में सभी दल जुट गए हैं। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता तक अपनी पहुंच एवं पकड़ बनाने के लिए कवायद एवं कड़ियों को दुरुस्त किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन को इस बार सत्ता से दूर करने के लिए विपक्षी पार्टियों का गठबंधन 'INDIA'अपने मोहरे बिछा रहा है। इसी क्रम में चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार बिहार से नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। रिपोर्टों में कहा गया है कि नीतीश इलाहाबाद के समीप फूलपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

Nitish Kumar

फूलपुर से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं नीतीश कुमार।

फूलपुर सीट पर जद-यू ने कराया सर्वे!

नीतीश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की अभी कोई आधिकारिक एवं औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अटकलों का बाजार गर्म है। इन अटकलों को जद-यू की तरफ से भी नहीं खारिज किया गया है। रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि नीतीश कुमार के फूलपुर से चुनाव लड़ने की संभावनाएं टटोलने के लिए जद-यू की तरफ से एक सर्वे भी कराया गया है। मतलब साफ है कि जद-यू के भीतर भी इस सीट के विकल्प पर विचार किया जा रहा है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि नीतीश के चुनाव लड़ने के बारे में अंतिम फैसला समाजवादी पार्टी (सपा) के रुख पर निर्भर करेगा।

End of Feed