संभल की शाही जामा मस्जिद में सपा सांसद ने अदा की नमाज, सर्वेक्षण को लेकर कह दी ये बढ़ी बात

Sambhal Shahi Jama Masjid: संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद का विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की और कहा कि वह मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ हैं।

Sambhal Shahi Jama Masjid: समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान ने शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संभल की शाही जामा मस्जिद में नमाज अदा की और कहा कि वह मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ हैं और इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। 19 नवंबर को मस्जिद में किए गए सर्वेक्षण के बाद संभल पहुंचे रहमान ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और शरारती तत्वों पर अदालत में सर्वेक्षण के लिए याचिका दायर करके संभल के सौहार्द को बिगाड़ने का आरोप लगाया।

Zia Ur Rehman

सपा सांसद जिया उर रहमान ने संभल की शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर कही ये बड़ी बात

जिया उर रहमान ने शुक्रवार को कहा कि नमाज हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से पढ़ी जानी चाहिए, लेकिन पुलिस प्रशासन के अपने विचार हैं, ये व्यवस्था क्यों की गई है (मस्जिद पर पुलिस बल तैनात किया गया है)...हमने शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की...तीन दिन पहले जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है क्योंकि संभल में सभी समुदाय सद्भावना से रह रहे हैं। लेकिन याचिका दायर करने वाले कुछ शरारती तत्व माहौल को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं...मैं ज्ञानवापी या शाही जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के खिलाफ हूं ... हम इसे कानूनी रूप से लड़ेंगे...।

End of Feed