आजम खान पर 87 से ज्यादा केस,27 माह रह चुके हैं जेल,जमीन कब्जा करने-किताब चुराने तक के आरोप

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2022, 06:05 PM IST

Azam Khan Convicted in Hate Speech Case: एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार आजम खान ने साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा दायर किया था, उसके अनुसार उस समय तक उन पर 87 क्रिमिनल केस दर्ज थे। इसके अलावा बीते अगस्त में भी 2 केस दर्ज हुए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आजम खान यूपी की राजनीति में प्रमुख मुस्लिम चेहरा रहे हैं।
  • वह 10 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
  • आजम खान के अलावा उनकी पत्नी और लड़के भी जेल जा चुके हैं।

Azam Khan Convicted in Hate Speech Case: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक आजम खान (Azam Khan) को हेट स्पीच के मामले में 3 साल की सजा सुनाई गई है। यह सजा रामपुर की MP/MLA कोर्ट ने सुनाई। साथ ही उन पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। हालांकि बाद में इस मामले में उन्हें अंतरिम जमानत भी मिल गई है। जिसके तहत उन्हें सजा के खिलाफ 7 दिन के अंदर, अपील करने का अधिकार मिल गया है। लेकिन हेट स्पीच का मामला गरम होने के बाद आजम खान पर जारी मुकदमें एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। साल 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान दायर की गई हलफनामे के आधार पर एडीआर (ADR) की रिपोर्ट के अनुसार, आजम खान पर 87 क्रिमिनल केस दर्ज थे। और उसके बाद अगस्त 2022 में आजम खान पर गवाहों को धमकाने में दो मुकदमे दर्ज हुए।

क्या है हेट स्पीच मामला (Hate Speech Case)

End of Feed