Exclusive: CWC में नीतीश कुमार पर हुई तीखी चर्चा, सोनिया बोलीं- ‘गद्दार हैं, समय रहते चले गए’, सूत्रों का दावा

सूत्रों का दावा है कि सोनिया गांधी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार INDIA ब्लॉक से बाहर निकलने के लिए लगातार नए रास्ते तलाश रहे थे। यानी उनके मुताबिक नीतीश कुमार का गठबंधन से अलग होना अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि इसकी जमीन पहले से तैयार की जा रही थी।

आज दिल्ली में हुई कांग्रेस कार्यसमिति यानी CWC की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और INDIA ब्लॉक से उनके अलग होने को लेकर तीखी चर्चा होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को नीतीश कुमार को INDIA ब्लॉक से बाहर नहीं जाने देना चाहिए था। अगर नीतीश गठबंधन में बने रहते तो राजनीतिक हालात अलग हो सकते थे।

सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर की विवादित टिप्पणी।

सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर की विवादित टिप्पणी।

दिग्विजय सिंह ने उठाया नीतीश के जाने का मुद्दा

सूत्रों के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने बैठक में कहा कि नीतीश कुमार को INDIA ब्लॉक से नहीं जाने देना चाहिए था। उनका कहना था कि अगर नीतीश कुमार गठबंधन के साथ बने रहते तो मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां अलग हो सकती थीं। इसी दौरान, सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने नीतीश कुमार को लेकर तीखी टिप्पणी की।

‘नीतीश गद्दार हैं, समय रहते चले गए’- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी ने कहा कि “नीतीश कुमार गद्दार हैं। भगवान का भला हो कि समय रहते चले गए। उनको वहीं जाना था।” सूत्रों का दावा है कि सोनिया गांधी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार INDIA ब्लॉक से बाहर निकलने के लिए लगातार नए रास्ते तलाश रहे थे। यानी उनके मुताबिक नीतीश कुमार का गठबंधन से अलग होना अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि इसकी जमीन पहले से तैयार की जा रही थी।

खरगे ने भी नीतीश को लेकर कही ये बात

इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी बैठक में नीतीश कुमार को लेकर अपनी बात रखी। सूत्रों के मुताबिक खरगे ने कहा कि “मैं ये बोलना नहीं चाहता था, लेकिन बता रहा हूं कि नीतीश कुमार INDIA ब्लॉक से निकलने का रास्ता खोज रहे थे।”

End of Feed