सोनिया गांधी का इटली वाला घर बनेगा म्यूजियम, मालिक सुखदेव सिंह कांग ने किया बड़ा ऐलान

Sonia Gandhi House: सुखदेव सिंह कांग ने कहा कि सोनिया गांधी के बचपन और परिवार से जुड़ी यादों को सहेजने के लिए यह फैसला लिया गया है। म्यूजियम बनने के बाद लोग इस ऐतिहासिक घर को देख सकेंगे।

Sonia Gandhi House: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बचपन के घर को लेकर इटली से एक दिलचस्प कहानी सामने आई है। इटली में रहने वाले सिख कारोबारी सुखदेव सिंह कांग इस ऐतिहासिक मकान के मालिक हैं। उन्होंने करीब छह साल पहले इस प्रॉपर्टी को खरीदा था और अब इसे म्यूजियम का रूप देने की योजना बना रहे हैं।

Sonia Gandhi (1)

सोनिया गांधी इटली हाउस (फोटो साभार- PTI)

इंडियन हाउस के नाम से जाना जाता है सोनिया गांधी का घर

कांग ने पीटीआई से फोन पर बातचीत में बताया कि स्थानीय लोग इस मकान को ‘इंडियन हाउस’ के नाम से जानते हैं। घर के बाहर भारत का तिरंगा लगा हुआ है। इसके साथ ही एक नेमप्लेट भी लगी है, जिस पर लिखा हुआ है कि यह सोनिया गांधी का जन्मस्थान है। उनका मकसद है कि गांधी परिवार से मिलकर कुछ यादगार वस्तुएं हासिल की जाएं, जिन्हें म्यूजियम में रखा जा सके।

End of Feed