संसद में सोनिया गांधी तय कर रही थीं राहुल का ट्रैक, जब-जब किया इशारा तब-तब तेवर हुए गर्म

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Aug 10, 2023, 09:44 AM IST

NO- Confidence Motion: ​संसद में राहुल के बदले हुए अवतार को भले ही पूरे देश ने देखा हो, लेकिन इसके पीछे मास्टरमाइंड उनकी मां सोनिया गांधी ही थीं, जो राहुल के चढ़ते-उतरते तेवरों का ट्रैक सेट कर रही थीं। सोनिया गांधी यह सुनिश्चित करती हुई देखी गईं कि राहुल के भाषण पर कोई विवाद न हो और यह एक सही नोट पर खत्म हो।

NO- Confidence Motion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ विपक्ष की ओर से लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए राहुल गांधी कल संसद पहुंचे थे। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता बहाल होने के बाद पहली बार संसद की चर्चा में भाग लिया। इस दौरान राहुल गांधी काफी आक्रामक नजर आए और मोदी सरकार पर तीखे वार भी किए।

राहुल गांधी ने मणिपुर हिंसा पर यह कहने में भी गुरेज नहीं किया कि मणिपुर में भारत माता की हत्या की गई है। उनके इस बयान पर भाजपा सांसदों ने आपत्ति भी जताई और लोकसभा की कार्यवाही से उनके भाषण के इस अंश को भी हटा दिया गया। कल संसद में राहुल के इस बदले हुए अवतार को भले ही पूरे देश ने देखा हो, लेकिन इसके पीछे मास्टरमाइंड उनकी मां सोनिया गांधी ही थीं, जो राहुल के चढ़ते-उतरते तेवरों का ट्रैक सेट कर रही थीं।

End of Feed