Sonia Gandhi Book Launch: परिवार के बारे में जो कहा जाता है, उसमें ज्यादा बातें हकीकत से दूर', सोनिया गांधी ने बताई आत्मकथा लिखने की वजह

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging: A Journey of Love' का सोमवार को विमोचन हुआ। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उन्हें किताब लिखने के लिए प्रेरित किया। सोनिया के मुताबिक, परिवार के बारे में वर्षों से कही जा रही गलत बातों के जवाब में उन्होंने अपनी जिंदगी का पक्ष सामने रखने का फैसला किया।

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकक्षा का सोमवार को विमोचन हुआ। उनकी किताब का नाम 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' है। सोनिया गांधी ने कार्यक्रम में किताब लिखने के पीछे की वजह बताई।

sonia gandhi (2)

सोनिया गांधी की किताब का हुआ विमोचन। PTI

उन्होंने कहा, मेरे परिवार के बारे में बहुत कुछ कहा गया है। मुझे किताब लिखने के लिए राहुल गांधी और प्रियंका ने प्रेरित किया। शुरू में मेरे लिए यह बहुत मुश्किल था। सोनिया गांधी ने बताया कि उन्होंने यह किताब अपने परिवार को लेकर सालों से कही जा रही उन बातों के जवाब में लिखी है, जो उनके मुताबिक हकीकत से मेल नहीं खातीं।

End of Feed