पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं... दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की पारिवारिक मुलाकात, मनरेगा, RTI और बिहार पर हुई बातचीत

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं ने यूपीए सरकार के दौर और ऐतिहासिक निर्णयों को याद किया।

राजद (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती सोनिया गांधी के बीच दिल्ली में एक सौहार्दपूर्ण और पारिवारिक मुलाकात हुई। सोनिया गांधी ने लालू यादव के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उनका हाल-चाल जाना। देश की राजनीति के दो सबसे अनुभवी नेताओं की इस मुलाकात को दोनों परिवारों के बीच दशकों पुराने व्यक्तिगत, राजनीतिक और पारिवारिक प्रगाढ़ संबंधों की मजबूत झलक के रूप में देखा जा रहा है।

lalu sonia meeting

दिल्ली में सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात (चित्र साभार: @laluprasadrjd)

"पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा": लालू यादव ने सोशल मीडिया पर जताया आभार

मुलाकात के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर इस आत्मीय मिलन की तस्वीरें और जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "आदरणीय मैडम श्रीमती सोनिया गांधी जी ने आवास पहुंच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं।"

End of Feed