'बहुरानी' vs 'छोटी बहू'... मेनका गांधी से कैसे बिगड़े थे रिश्ते? सोनिया गांधी ने अपनी किताब में खोले परिवार के राज

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' में मेनका गांधी के साथ अपने रिश्तों और गांधी परिवार के अंदरूनी विवादों का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में मेनका के परिवार में आने से वह खुश थीं, लेकिन समय के साथ दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। 'बहुरानी' और 'छोटी बहू' जैसे संबोधनों से लेकर संजय गांधी की मौत के बाद पैदा हुए विवाद तक, सोनिया ने किताब में कई पुराने किस्से साझा किए हैं।

Sonia Gandhi Book: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है। इस किताब में उन्होंने गांधी परिवार से जुड़े कई निजी किस्सों और अनुभवों को साझा किया है। इसी कड़ी में सोनिया गांधी ने अपनी देवरानी और संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी के साथ अपने रिश्तों पर भी खुलकर लिखा है। उन्होंने बताया है कि कैसे शुरुआत में मेनका के घर आने से उन्हें खुशी हुई थी, लेकिन धीरे-धीरे परिवार में तनाव बढ़ने लगा और दोनों के रिश्तों में कड़वाहट आ गई।

sonia gandhi news (3)

. मेनका गांधी से क्यों बिगड़े थे सोनिया के रिश्ते? किताब में बताया गांधी परिवार का अंदरूनी किस्सा। PTI

सोनिया गांधी के मुताबिक, वह और मेनका एक ही घर की दो बहुएं थीं, लेकिन दोनों के बीच रिश्तों में खटास की शुरुआत घर में उन्हें दिए जाने वाले संबोधनों से भी जुड़ी थी। सोनिया ने लिखा कि वह दोनों को परिवार की बराबर की बेटियां मानती थीं, लेकिन मेनका ने शायद 'छोटी बहू' कहे जाने को अपने लिए कमतर समझे जाने के तौर पर लिया।

End of Feed