यह तस्वीर कुछ कहती है, 'जब भी बढ़े हैं ये कदम,हौसला उनसे हैं पाते हम' के मतलब को समझिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 11:42 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी कर्नाटक में शामिल हुईं। कांग्रेस का कहना है कि इस यात्रा का मकसद उस सरकार की सच्चाई को सामने लाना है जो आंकड़ों के जरिए लोगों को भरमाने का काम कर रही है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इस समय कर्नाटक में है। कर्नाटक में यात्रा को जयराम रमेश ने कुछ यूं बयां करते हुए कहा कि आप देख सकते हैं कि बीजेपी शासित राज्य में कांग्रेस के लिए कितना उत्साह है, यह 2024 में बीजेपी के लिए किस तरह के नतीजे होंगे उसका उदाहरण है। अब सवाल यह है कि जयराम रमेश के इस बयान के पीछे की वजह क्या है। बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी इस यात्रा में शामिल हैं और कांग्रेस ने दो लाइन(जब भी बढ़े हैं ये कदम,हौसला उनसे हैं पाते हम।) के जरिए यह बताने की कोशिश की है कि कांग्रेस के लिए सोनिया गांधी का मतलब क्या है। इस यात्रा की यादगार तस्वीर भी सामने आई जिसमें राहुल गांधी, सोनिया गांधी के जूतों के फीते को बांधते नजर आए और कैप्शन में मां लिखा हुआ है। भारतीय राजनीति में संकेतों का बयानों को अपना अलग महत्व रहा है। 2019 का आम चुनाव याद होगा जब सैम पित्रोदा के क्या है बयान को नरेंद्र मोदी ने अपने पक्ष में बेहतरीन तरीके से इस्तेमाल किया और माहौल को पक्ष में बनाने की कोशिश की।

sonia gandhi bharat jodo yatra

कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा में सोनिया गांधी हुईं शामिल

कांग्रेस का बदला अंदाज

End of Feed