सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ का विमोचन कल, 200 हस्तियां रहेंगी मौजूद

Belonging: A Journey Of Love- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) किताब के विमोचन समारोह में सोनिया गांधी के साथ-साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मौजूद रहने की संभावना है।

Belonging: A Journey Of Love- कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) का औपचारिक विमोचन सोमवार, 16 नवंबर को नई दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल में होगा। शाम 6:30 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश की राजनीति और अन्य क्षेत्रों की करीब 200 चुनिंदा हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।

AICC_AI

सोनिया गांधी की आत्मकथा का विमोचन (फोटो साभार- AICC/AI)

कौन-कौन रहेगा विमोचन में मौजूद?

विमोचन समारोह में सोनिया गांधी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मौजूद रहने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को भी निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी आमंत्रित किया गया है।

End of Feed