सोनेलाल पटेल जयंती: अमित शाह ने अपना दल के कार्यकर्ताओं को 2024 में मोदी को तीसरी बार PM बनाने का दिलाया संकल्प

अमित शाह अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल की जयंती के अवसर आयोजित 'जन-स्वाभिमान दिवस' के कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में पिछड़ा समाज के सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपना दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की 74वीं जन्म जयंती के अवसर पर रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 'जन-स्वाभिमान दिवस' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने अपना दल के कार्यकर्ताओं को 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया। शाह ने कहा कि भाजपा और अपना दल ने चार चुनाव मिलकर लड़े हैं और जीते हैं। इसी का परिणाम है कि सपा और बसपा की विघटनकारी ताकतों से उत्तर प्रदेश को निजात मिली है।

Sonelal Patel Jayanti Amit Shah Pledges Apna Dal Workers

अपना दल के संस्थापक सोनेलाल पटेल जयंती में अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने कहा कि डॉ सोनेलाल पटेल का पूरा जीवन दलित, पिछड़े, आदिवासी और वंचित समाज के कल्याण के लिए संघर्ष करने में गुजारा। उनके बताए रास्ते पर अनुप्रिया पटेल अपनी पार्टी अपना दल को लेकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। यूपी में औद्योगिक निवेश आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजी गई गरीब कल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी से योगी सरकार जमीन पर उतार रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी में पिछड़े वर्ग के सबसे ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है।

End of Feed