सफदरजंग में क्या हुआ था उस दिन, जब पुलिस-डॉक्टर से उलझ पड़े थे सोनम वांगचुक; जबरदस्ती गए थे निकल

Sonam Wangchuk Safdarjung Video: प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षाकर्मी से बहस का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है, जिसमें वे खुद को रिहा करने या गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।

Sonam Wangchuk Safdarjung Video: हाल ही में अनशन समाप्त करने वाले प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का सफदरजंग अस्पताल के एक सुरक्षाकर्मी से बहस का वीडियो सामने आया है। शुक्रवार देर रात यूट्यूब पर जारी इस वीडियो में वांगचुक अस्पताल से बाहर जाने की मांग करते हुए सुरक्षाकर्मियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, सफदरजंग अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह वीडियो दिल्ली हाईकोर्ट का लिखित आदेश मिलने से पहले रिकॉर्ड किया गया था।

End of Feed