कब तक भूख हड़ताल में बैठे रहेंगे सोनम वांगचुक? लगातार गिर रहा ब्लड शुगर लेवल; दीपके बोले- कुछ हुआ तो सरकार जिम्मेदार

Sonam Wangchuk Hunger Strike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल में बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर लेवल लगातार गिर रहा है।

Sonam Wangchuk Hunger Strike: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल में बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का ब्लड शुगर लेवल लगातार गिर रहा है। अनशन के पांचवें दिन वांगचुक का ब्लड प्रेशर (BP) भी निम्न बना रहा। इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने वांगचुक के सेहत की जानकारी देते हुए कहा कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

Sonam wangchuk

भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक (फोटो साभार: @Wangchuk66)

दीपके ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सोनम वांगचुक का स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। उनका ब्लड शुगर लेवल गिरकर 60 हो गया है और बीपी भी बहुत कम है। यदि सोनम सर को कुछ भी होता है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।" साथ ही दीपके ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की अपनी मांग भी दोहराई।

End of Feed