'देश में अघोषित इमरजेंसी...', वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम, अनशन की दे डाली चेतावनी

CJP Protest: शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक में राष्ट्रीय राजधानी के मौजूदा हालातों को सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। साथ ही, उन्होंने देश में अघोषित इमरजेंसी जैसे हालात होने की बात कही।

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट से पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके, पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरभ दास को हिरासत में लिए जाने के मामले में शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का बयान सामने आया।

CJP Protest Wangchuk

शिक्षाविद् और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो संदेश जारी कर सरकार से छात्रों, युवा नेताओं, वकीलों, पत्रकारों और सांसदों के खिलाफ हुई कार्रवाई की निंदा की। इस दौरान, उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर तमाम लोगों को नहीं छोड़ा गया तो मैं शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाऊंगा।

End of Feed