'कुछ ताकतें हैं जो नहीं चाहतीं भारत बने विश्वगुरु', स्वतंत्रता दिवस पर RSS प्रमुख भागवत का संदेश

नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने लोगों से मूल सिद्धांतों से समझौता किए बिना राष्ट्र को मजबूत बनाने और चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को दुनिया के लिए मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सर संघचालक मोहन भागवत ने लोगों से देश को सुखी, समृद्ध एवं सुरक्षित बनाते हुए भारत की आजादी का महापर्व मनाने का आह्वान किया। भागवत ने कहा कि ऐसा करने से भारत 'विश्व गुरु' बनेगा। आरएसएस प्रमुख ने बिना किसी का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोग भारत के इस लक्ष्य के खिलाफ काम कर रहे हैं। नागपुर स्थित संघ मुख्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए संघ प्रमुख ने लोगों से मूल सिद्धांतों से समझौता किए बिना राष्ट्र को मजबूत बनाने और चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को दुनिया के लिए मार्गदर्शक बनाने का आह्वान किया।

Mohan bhagwat

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत।

स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी-RSS प्रमुख

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सभी भारतीयों के लिए गर्व और उत्सव का अवसर है। भागवत ने कहा कि यदि 1857 से स्वतंत्रता संग्राम की गणना की जाए, तो देश के पूर्वजों ने आजादी हासिल करने के लिए करीब 90 वर्षों तक लगातार बलिदान दिए। उन्होंने कहा, 'हमें उनके बलिदानों पर गर्व है और खुशी है कि उनका संघर्ष सफल हुआ। लेकिन इसके साथ-साथ हमें यह भी याद रखना चाहिए कि इतने प्रयास और बलिदान से हासिल की गई स्वतंत्रता की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है।'

End of Feed