Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले के महागामा के समाजसेवी अशोक कुमार सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ आज भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को अशोक कुमार सिंह सैकड़ों लोगों के साथ आज भाजपा में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने अशोक कुमार सिंह को माला पहना कर स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अशोक कुमार सिंह जैसे समाजसेवी के भाजपा पार्टी में शामिल होने पर पार्टी और मजबूत होगी। अशोक कुमार सिंह ने भाजपा पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इस पार्टी में शामिल होने के बाद खुश हूं। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने के लिए तन मन से काम करूंगा।
