कश्मीर-बदरीनाथ-कुल्लू में बर्फबारी, पर्वतीय राज्यों में ठंड ने दी दस्तक, देखें VIDEO

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Oct 16, 2023, 05:18 PM IST

जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को ताजा बर्फबारी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कश्मीर घाटी में शोपियां को पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद हो गया है।

Snow Rains Brings Cold: तीन पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी के साथ ही यहां ठंड ने दस्तक दे दी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई है। इसके चलते इन राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी। इसके अलावा कई इलाकों में बारिश भी हुई है। बता दें कि तमिलनाडु सहति देश के कुछ मैदानी राज्यों में भी बारिश हुई है।

Snowfall in Kashmir

पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी

जम्मू के पहाड़ी इलाकों में बारिश

जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को ताजा बर्फबारी के साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिसकी वजह से कश्मीर घाटी में शोपियां को पुंछ से जोड़ने वाला मुगल रोड बंद हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पीर की गली इलाके में भारी बर्फबारी की वजह से मुगल रोड बंद हो गया है। उन्होंने बताया कि जब तक मौसम साफ नहीं हो जाता तब तक किसी भी वाहन को पुंछ और राजौरी इलाके से घाटी की ओर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

End of Feed