Smriti Irani: केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के एक दिवसीय दौरे के दौरान सरकारी गर्ल्स इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के छात्रों को स्मार्टफोन बांटे। फोन मिलने की खुशी में छात्राओं के चेहरे भी खिल गए। इन्होंने स्मृति के साथ खूब फोटो भी खिंचाए। स्मृति एक दिन के दौरे पर अमेठी पहुंची हैं।
बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में स्मृति ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को करारी मात देकर सभी को चौंका दिया था। 2028 में राहुल ने केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। अमेठी गांधी परिवार का गढ़ रहा है, ऐसे में यहां राहुल का हारना हर किसी को हैरान कर गया। 2024 आम चुनाव में भी स्मृति अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रही हैं और लगातार यहां दौरा करती रहती हैं।
