ये राजनीतिक दल जब भी साथ आए भष्टाचार और परिवारवाद लाए, विपक्षी दलों की बैठक पर स्मृति ईरानी का हमला

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 23, 2023, 07:16 PM IST

Smriti Irani On Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए बिहार के पटना में 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस पर केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सीनियर नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि स्वार्थ का गठबंधन आज इकट्ठा हुआ।

Smriti Irani On Opposition Unity: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए पटना में 17 विपक्षी दलों की बैठक हुई। सभी ने एक सुर में एक साथ चुनाव लड़ने पर सहमति जताई। इसके बाद बीजेपी ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला किया। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सीनियर नेता स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि स्वार्थ का गठबंधन आज एकत्रित हुए जो एक दूसरे आंखो फूटी आंख नहीं सुहाते हैं। यहां संवाद अलग-अलग है। ये जीवन में कभी भी तृणमूल के कार्यकर्ता ने नहीं सोचा होगा जिस कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने ममता को बाल खींच कर बेइज्जत किया वो आज उनके साथ बैठी थी। आम आदमी पार्टी का गठबंधन शुरू होने से पहले ही ब्लैकमेल करना यह दिखाता है इस गठबंधन से क्या अनहोनी होने वाली है। ये राजनीतिक दल जब भी साथ आए भष्टाचार और परिवारवाद लाए और देश की आर्थिक प्रगति को संकुचित करने का आरोप अपने संग लेकर आए।

ममता बनर्जी पर स्मृति ईरानी का तंज

स्मृति ईरानी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि जीवन में कभी भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नहीं सोचा होगा कि जिस कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ममता बंद्योपाध्याय के बाल खींचकर सड़क पर उन्हें अपमानित किया, उसी कम्युनिस्ट पार्टी के संरक्षण में ममता बंद्योपाध्याय जाएंगी। पश्चिम बंगाल के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि जिस ममता बंद्योपाध्याय के हाथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खून से सने हैं, वही हाथ एक दिन राहुल जी के सर पर दिखाई देंगे। स्वार्थ शायद इतना भी बड़ा नहीं है कि वह (ममता बंद्योपाध्याय) न भूली हों कि कैसे उनके बाल से उनको घसीट कर, कम्युनिस्ट पार्टी ने उनका अपमान किया। अगर थोड़ा भी स्वाभिमान बचा है, तो वह कम्युनिस्ट पार्टी के साथ समझौता नहीं करेंगी और अगर समझौता किया तो उनका राजनीतिक स्वार्थ उनके निजी स्वाभिमान से बड़ा है।

End of Feed