Ranya Rao Case: 'कई बार मारे थप्पड़...खाना भी नहीं दिया' कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव का DRI पर बड़ा इल्जाम

Ranya Rao News: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव न्यायिक हिरासत में हैं अब उनका बड़ा आरोप सामने आया है उन्होंने कहा है कि उन्हें हिरासत में यातना दी जा रही है।

Ranya Rao

रान्या राव का बड़ा इल्जाम

Ranya Rao News: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को ने इल्जाम लगाया है कि राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अफसर ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, खाना नहीं दिया और उनसे सादे कागज पर दस्तखत करने को कहा। अभिनेत्री रान्या राव ने आरोप लगाया है कि सोने की तस्करी के मामले में हिरासत में रहने के दौरान उन्हें कई बार थप्पड़ मारे गए और खाना नहीं दिया गया। उनका दावा है कि हिरासत में रहने के दौरान उन्हें प्रताड़ित किया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार की गई कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव ने दावा किया है कि डीआरआई अधिकारियों ने उन्हें कई बार थप्पड़ मारे, उन्हें खाना नहीं दिया और खाली दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक को लिखे पत्र में रान्या ने कहा कि वह निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से मामले में फंसाया गया है।

End of Feed