पंचनामा के लिए सिया को लेकर उसके घर गई पुलिस, फॉरेंसिंक जांच के लिए भेजेगी केतन का मोबाइल, सेल फोन खोलेगा राज!

पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने इसलिए केतन अग्रवाल की हत्या की, क्योंकि वह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। पुलिस बुधवार को सह-आरोपी चेतन चौधरी को भी घटनास्थल पर लेकर गई थी, जहां अपराध के घटनाक्रम को समझने के लिए दृश्यों का रूपांतरण किया।

Ketan Agarwal Murder Case: केतन अग्रवाल मर्डर केस में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पुलिस इस मामले में सभी साक्ष्य जुटा रही है। इस बीच लोनावाला ग्रामीण पुलिस गुरुवार को सियो को लेकर उसके घर गई। केतन की हत्या के बाद पुलिस टीम आरोपी की मौजूदगी में पंचनामा करने के लिए उसके घर पहुंची। पुलिस टीम सिया के कपड़ों, मोबाइल फोन और दूसरी चीजों का पंचनामा करना चाहती है। 18 जून को हुई घटना के बाद, पुलिस सिया के घर यह जांच करने गई कि क्या सिया ने कोई सबूत मिटाया है? या मामले से जुड़ा कोई साक्ष्य अपने घर पर छिपाया है।

Chetan Chaudhary

सिया को लेकर उसके घर गई लोनावाल पुलिस।

केतन का फोन सिया के पास था या नहीं?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिया ने केतन को लोहागढ़ किले ले जाने से पहले उसका सेल फोन उसके परिवार वालों को दिया था। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि चट्टान से धक्का दिए जाने के बाद केतन का फोन सिया के पास था या नहीं। पुलिस को शक है कि केतन के परिवार के किले पर पहुंचने से पहले सिया ने केतन के फोन से डेटा डिलीट कर दिया है। यह डेटा केस की जांच में अहम सबूत के तौर पर काम आ सकता था।

End of Feed