तेलंगाना में छह छात्रों की झील में डूबकर मौत; गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ हादसा

तेलंगाना के संगारेड्डी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए छह छात्रों की झील में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे पर राज्यपाल और सीएम समेत कई नेताओं ने दुख जाहिर किया है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पाटनचेरु थाना क्षेत्र के पेड्डाकंजरला गांव में झील में डूबने से छह छात्रों की मौत होने की सूचना है। तेलंगाना में बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के संगारेड्डी के पेड्डा कंजरला गांव में झील में गिरने से छह छात्रों की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसा तब हुआ जब वे गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए थे।

छह छात्रों की झील में डूबकर मौत।

छह छात्रों की झील में डूबकर मौत।

पुलिस ने बताया कि चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित हॉस्टल में रहने वाले आठ छात्र गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए झील पर गए थे। इसी दौरान सभी पानी में गिर गए। इनमें से दो छात्र किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब रहे,जबकि छह अन्य डूब गए।

End of Feed