SIR पर EC में कथित मतभेद को भाजपा ने बताया 'स्वतंत्र लोकतंत्र' की निशानी, कांग्रेस और राहुल को घेरा

Election Commission Row: चुनाव आयोग में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कथित मतभेद की खबरों के बीच भाजपा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया।

Election Commission Row: चुनाव आयोग में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कथित मतभेद की खबरों के बीच भाजपा ने विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया। भाजपा ने चुनाव आयुक्तों के बीच हुई आतंरिक चर्चा को स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी करार दिया और कहा कि चुनाव आयोग समेत कोई भी संवैधानिक संस्था तानाशाही के तरीके से काम नहीं कर रही है।

Sambit Patra

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा (फोटो साभार: @BJP4India)

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अगर तीनों चुनाव आयुक्त आपस में संवाद न करें, अपने विचार साझा न करें और हर मुद्दे पर महज सहमति जताएं तो विपक्ष इसे तानाशाही करार देता है।

End of Feed