कांग्रेस शासित तेलंगाना में SIR की तैयारी में EC, इस महीने हो सकता है शुरू; मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कही ये बात

Telangana SIR: चुनाव आयोग अब कांग्रेस शासित तेलंगाना में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने वाली है। मौजूदा समय में 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है।

Telangana SIR: तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) सी. सुदर्शन रेड्डी ने कहा है कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया अप्रैल-मई के दौरान किए जाने की संभावना है। उन्होंने गुरुवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ लेवल एजेंट (BLA) को प्राथमिकता के तौर पर मतदान केंद्र के स्थानीय क्षेत्र से ही नियुक्त किया जाना चाहिए और उन्हें बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) के साथ समन्वय में काम करना चाहिए।

Special Intensive Revision

तेलंगाना में जल्द शुरू होगा एसआईआर (फोटो साभार: @CEOWestBengal)

कितने राज्यों में चल रहा SIR?

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को बताया कि वर्तमान में 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया जारी है और तेलंगाना समेत शेष राज्यों के लिए एसआईआर कार्यक्रम अप्रैल-मई 2026 में घोषित किए जाने की संभावना है। गुरुवार देर रात जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, सीईओ ने बताया कि एसआईआर की अधिसूचना जारी होने के बाद सीमित समय मिलने को देखते हुए राज्य में इसकी तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है।

End of Feed