SIR: असम में अंतिम मतदाता सूची जारी, मसौदा सूची से 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए

असम में विशेष पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें मसौदा सूची से 2.43 लाख से अधिक नाम हटाए गए और कुल मतदाताओं की संख्या 2.49 करोड़ रही।

असम में विशेष पुनरीक्षण (एसआर) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मंगलवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस प्रक्रिया के दौरान मसौदा मतदाता सूची में दर्ज 2.43 लाख से अधिक नामों को हटाया गया है। यह जानकारी निर्वाचन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

sir

सांकेतिक तस्वीर | PTI

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया बयान

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, दावों और आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इस सूची में कुल 2.49 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं। इनमें लगभग 1.25 करोड़ पुरुष, 1.24 करोड़ महिला और 343 ट्रांसजेंडर मतदाता दर्ज किए गए हैं।

End of Feed