SIR की ड्यूटी से बढ़ा मानसिव तनाव, गुजरात से मध्य प्रदेश और बंगाल तक में BLO दे रहे जान

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में शुक्रवार को बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के तौर पर काम करने वाले एक स्कूल टीचर ने सुसाइड कर लिया। उनके परिवार का दावा है कि उन्होंने एक नोट छोड़ा था जिसमें वोटर रोल की SIR की वजह से 'मेंटल स्ट्रेस और थकान' को इस खतरनाक कदम के पीछे की वजह बताया गया था।

SIR Duty: बिहार के बाद जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR की कवायद शुरू हुई, उनमें अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश, पुडुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। SIR यानी 'विशेष गहन पुनरीक्षण/Special Intensive Revision' और इसको सही से लागू कराने की, डेटा एकत्रित करने की जिम्मेदारी बूथ स्तर के अधिकारी (BLO) की है। हालांकि, इससे BLO का सिरर्दद बढ़ गया है और कई जगहों से सुसाइड की भी खबरे हैं।

ani

SIR की ड्यूटी से बढ़ा मानसिव तनाव (ANI/FILE Photo)

बंगाल के नादिया में बीएलओ मृत मिला

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) के तौर पर काम करने वाली एक महिला शनिवार सुबह अपने घर पर मृत पाई गई। उसके परिवार वालों का कहना है कि वह काम के तनाव में थी और उसने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि BLO, जिसकी पहचान रिंकू तरफदार के तौर पर हुई है, छपरा के कृष्णानगर में बंगालझी इलाके में अपने घर के कमरे में छत से लटकी हुई मिली।

End of Feed