SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन, इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग

SIR Congress Protest Live Updates: एसआईआर विवाद के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग के साथ चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में हुए बदलावों की स्वतंत्र समीक्षा की मांग की है। पार्टी ने 28 सितंबर को जिला स्तर पर भी विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है।

SIR Congress Protest Live Updates: देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और चुनाव आयोग को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एसआईआर अभियान के दौरान लिए गए फैसलों को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की है।

gyanesh kumar (2)

SIR विवाद: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का आज देशव्यापी प्रदर्शन। PTI

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सभी प्रदेश इकाइयां अपने-अपने राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालयों तक विरोध मार्च निकालेंगी और चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची में हुए बदलावों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा की मांग करेंगी।

End of Feed