सिंगर जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर घर ले जाया जा रहा, अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े हजारों लोग

असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी लाया गया। काहिलीपाड़ा स्थित घर तक शवयात्रा के दौरान हजारों प्रशंसक सड़कों पर उमड़े और एंबुलेंस पर फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। हवाई अड्डे पर पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने ताबूत पर असमिया ‘गमोसा’ अर्पित कर विदाई दी।

असम के लोकप्रिय गायक जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी हवाई अड्डे से काहिलीपाड़ा स्थित उनके घर के लिए ले जाया जा रहा है और इस दौरान हजारों की संख्या में लोग अपने पसंदीदा कलाकार के अंतिम दर्शन के लिए सड़कों पर उमड़े हैं।

zubin garg news

क जुबिन गर्ग का पार्थिव शरीर रविवार सुबह गुवाहाटी पहुंचा।(फोटो सोर्स: एक्स हैंडल)

पार्थिव शरीर को लेकर जब काफिला गुजरा तो माहौल एकदम गमगीन हो गया और सड़क किनारे खड़े लोगों ने एंबुलेंस पर फूल बरसाए।

End of Feed