स्कैमर्स ने किया धोखाधड़ी का नया तरीका ईजाद, अब सिम बॉक्स के जरिए ठगी को अंजाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 6, 2023, 04:02 PM IST

एक सिम बॉक्स में 20 से 500 सिम कार्ड तक लग सकते हैं और से वॉयस ओवर प्रोटोकॉल (VoIP) गेटवे को सपोर्ट करता है। इससे कोई भी ऑपरेटर इंटरनेशनल कॉल को लोकल जीएसएम कॉल में बदल सकता है।

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले लोगों के ठगने के रोज नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। इन लोगों ने अब मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क का ही डुप्लीकेट तैयार करके धोखाधड़ी को अंजाम देने शुरू कर दिया है। इसके लिए ये सिम बॉक्स टूल का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है जिससे इंटरनेशनल कॉल भी लोकल कॉल नजर आती है। इसके जरिए घोटालेबाज ठगी और स्मिशिंग स्कैम (smishing scams) यानी मैसेज के जरिए धोखाधड़ी कर रहे हैं।

Sim

सिम बॉक्स के जरिए ठगी

सिम बॉक्स बने कानूनी एजेंसियों के लिए चुनौती

टेलीकॉम कंपनियों के सिम बॉक्स अब कानूनी एजेंसियों के लिए चुनौती बन गए हैं। अहमदाबाद सिटी पुलिस को ही चार ऐसे मामलों से जूझना पड़ा है जिसमें धोखाधड़ी में सिम बॉक्स का इस्तेमाल हुआ था। सितंबर 2020 में पुलिस ने साबरमती रिवर फ्रंट से दो युवकों को पोर्टेबल सिम बॉक्स के साथ गिरफ्तार किया था जिसमें लीज लाइन की जरूरत नहीं पड़ती थी। उन्होंने इसे अपने स्कूटर पर इंस्टॉल किया था और स्पैम कॉल कर रहे थे।

End of Feed