Sikkim में नाथूला बॉर्डर के पास भीषण हिमस्खलनः सात पर्यटकों की मौत, कई जख्मी; J&K के कुपवाड़ा में भी Avalanche की आशंका

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 4, 2023, 05:56 PM IST

Avalanche in Sikkim Latest Update: दरअसल, नाथूला दर्रा चीन से लगी सीमा पर है और यह अपनी मनोरम सुंदरता के चलते यह पर्यटकों के बीच बड़े आकर्षण का केंद्र है।

Avalanche in Sikkim Latest Update: नॉर्थ ईस्ट के सिक्किम में मंगलवार (चार अप्रैल, 2023) को बड़ी प्राकृतिक आपदा देखने को मिली। वहां नाथूला बॉर्डर वाले इलाके में इस भीषण हादसे के चलते सात पर्यटकों की जान चली गई। समाचार एजेंसी पीटीआई को इस बारे में अफसरों ने यह भी बताया कि 11 लोग जख्मी भी हुए हैं।

हिमस्खलन के बाद बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा एक वीडियो जारी किया गया, जो कि समाचार एजेंसी एएनआई ने साझा किया। क्लिप में अफरा-तफरी के माहौल के बीच लोगों को बचाते हुए आसपास के अस्पताल ले जाया जा रहा था।

End of Feed