Sikkim Avalanche: नाथुला गंगटोक रोड के पास रेस्क्यू ऑपरेशन फिर से शुरू, हिमस्खलन में हुई थी सात की मौत

  • Authored by: शिवानी शर्माEdited by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 5, 2023, 12:48 PM IST

गंगटोक के डिस्ट्रिक्ट कलेक्ट्रेट के मुताबिक अभी तक उन्हें कोई मिसिंग रिपोर्ट नहीं मिली है और हेल्पलाइन नंबर पर भी कोई संपर्क नहीं कर रहा है।

Sikkim Avalanche News: सिक्किम के नाथुला गंगटोक रोड के पास मंगलवार को हुए हिमस्खलन में फंसे लोगों को निकालने का काम अभी भी जारी है। बुधवार को बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के हिमवीरों ने दूसरे दिन का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बर्फ की मोटी चादर को हिमवीर लगातार हटाकर देखने की कोशिश कर रहे हैं कि कहीं अब भी बर्फ में कोई सैलानी दबा तो नहीं है।

दूसरे दिन सेना के दूसरे अंग रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल नहीं हो रहे हैं,लेकिन एनडीआरएफ और लोकल अथॉरिटीज मिलकर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को आगे बढ़ा रही हैं। बता दें, इस हिमस्खलन में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की बात कही गई थी। कल देर शाम तक 7 लोगों के मरने की पुष्टि की गई थी जबकि 14 लोगों का इलाज किया जा रहा है।

End of Feed