तेलंगाना फॉर्मा ब्लास्ट: छह महीने पहले 54 लोगों की हुई थी दर्दनाक मौत;अब सिगाची इंडस्ट्रीज के सीईओ की हुई गिरफ्तारी

तेलंगाना फॉर्मा ब्लास्ट मामले में सिगाची इंडस्ट्रीज के सीईओ की गिरफ्तारी हुई थी। इस हादसे में 54 लोगों की मौत हो गई थी। तेलंगाना हाईकोर्ट इस मामले की लगातार निगरानी कर रहा है।

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सिगाची इंडस्ट्रीज के दवा संयंत्र में इस साल जून में हुए विस्फोट के सिलसिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में कंपनी के सीईओ अमित राज सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। छह महीने पहले हुए इस विस्फोट में 54 लोगों की मौत हो गयी थी।

तेलंगाना फार्मा ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी।

तेलंगाना फार्मा ब्लास्ट मामले में गिरफ्तारी। फोटो-PTI

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के मामले में आरोपी नंबर दो के रूप में नामजद सिगाची इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक और सीईओ अमित राज सिन्हा को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। अमित राज सिन्हा को गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। मृतक मजदूरों के परिवारों की शिकायतों के आधार पर दर्ज केस में उन्हें आरोपी नंबर दो बनाया गया है। उन्होंने बताया कि छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है,ये सभी दवा कंपनी से जुड़े हैं।

End of Feed